कबीरधाम

जल उत्सव कार्यक्रम ;  स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल बोड़ला में   छात्र छात्राओं ने ली जल संरक्षण की शपथ

जल उत्सव कार्यक्रम ; स्वामी  आत्मानंद  हायर  सेकेंडरी  स्कूल बोड़ला में   छात्र छात्राओं ने ली जल संरक्षण  की शपथ                                                                                                                                                       कवर्धा  :   दिनांक १३-११-२४ को आकांक्षी ब्लाक बोड़ला जिला कबीरधाम में जल उत्सव कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यम विद्यालय बोड़ला में कलेक्टर गोपाल वर्मा जिला कबीरधाम के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता डी एस राजपूत द्वारा जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा उत्साह पूर्वक हिस्सा लिए ओर उक्त कार्यक्रम में उप अभियंता टोमन कुंजाम के द्वारा छात्र छात्राओं को जल जीवन मिशन अभियान के बारे में जानकारी तथा जल की सरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिससे की छात्र छात्राओं में जल संरक्षण के प्रति अच्छे से जागरूकता  आए । आत्मानंद स्कूल बोड़ला में   छात्र छात्राओं ने ली जल संरक्ष की शपथ ।   लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कबीरधाम द्वारा बोड़ला ब्लॉक में जल संरक्षण ओर जल स्वच्छता और जल शुद्धता के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कबीरधाम के कार्यपालन अभियंता डी एस राजपूत ने बताया की जल संरक्षण और जल स्वच्छता के प्रति समाज में अच्छी जागरूकता आ रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button