बोडला जनपद में शान से लहराया तिरंगा , जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा ने किया तिरंगा ध्वजारोहण

बोडला जनपद में शान से लहराया तिरंगा , जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा ने किया तिरंगा ध्वजारोहण
कवर्धा …. बोडला जनपद आफिस के प्रांगण में विधायक प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा , जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास , बोड़ला सीईओ आकाश सिंह ठाकुर और जनपद सदस्य , स्टाफ की उपस्थिति में बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा ने फहराया तिरंगा । बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा ने कहा की देश भक्ति की भावना सभी के दिल में होना चाहिए़ । बोडला जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास और विधायक प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा ने कहा की देशभक्ति ओर देश प्रेम की भावना सभी के दिल में होना चाहिए । सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई देकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया ।
