कबीरधाम जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी
।
कबीरधाम जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी
कवर्धा ; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के सचिव अब्दुल कैसर हक़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम आगामी आदेश तक संचालित रहेगा, जिससे जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता डी.एस. राजपूत ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री ओम प्रकाश साहू को बनाया गया है। नागरिकों की सुविधा हेतु टोल फ्री नंबर 180002330008 जारी किया गया है, जिस पर पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना दी जा सकती है।
विकासखंडवार प्रभारी अधिकारी एवं संपर्क नंबर:
विकासखंड कवर्धा: उप अभियंता सुधीर श्रीवास्तव (मो. 9754001401)
विकासखंड सहसपुर लोहारा: उप अभियंता भोला राम सिन्हा (मो. 9302701549)
विकासखंड पंडरिया: उप अभियंता आई. पी. श्याम (मो. 8889163931)
विकासखंड बोड़ला: उप अभियंता टोमन लाल कुंजाम (मो. 6264238686)
नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु उपरोक्त अधिकारियों या टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है।
