सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत में क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन

सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत में क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन
कवर्धा… कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं प्रभारी सीईओ जिला पंचायत विनय पोयम ADM कबीरधाम के मार्गदर्शन मेँ छग राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान अंतर्गत जनपद पंचायत सहसपुर लोहार में आज क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई।
क्रेडिट कैंप के दौरान एंटरप्राइज फाइनेंस के अंतर्गत 23 प्रकरणों* को कुल *₹20.75 लाख* की स्वीकृति प्रदान की गई, साथ ही 2 समूह को ₹6 लाख स्वीकृति लाख और 3 लाख का ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में शिव कुमार साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा, जिला प्रमुख – सा-धन, जनपद कार्यक्रम प्रबंधक, एसी/वित्त सखी सहित SRLM संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। क्रेडिट कैंप के सफल आयोजन में ब्लॉक स्तरीय बैंकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। यह क्रेडिट कैंप ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।