समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति के थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन , कवर्धा नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और सामाजकल्याण उप संचालक अभिलाषा पंडा ने नशामुक्ति की दिलाई शपथ
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान वाले प्रतिभागियों का किया गया सम्मान

समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति के थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन , कवर्धा नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और सामाजकल्याण उप संचालक अभिलाषा पंडा ने नशामुक्ति की दिलाई शपथ
कवर्धा ; छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती के अवसर पर राज्य की उपलब्धियों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचातने हेतु सभी विभागों द्वारा 25 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित करते हुये एक विशेष सप्ताह का आयोजनदिनांक 12.12.2025 से 19.12.2025 तक किए जाने के निर्देश हैं।
इसी अनुक्रम में आज दिनांक 17.12.2025 को स्वामी करपात्री मैदान(स्टेडियम)कवर्धा में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति के थीम पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ी बच्चों एवं युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
उक्त आयोजन में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान पारस मागरे, द्वितीय स्थान पप्पू निषाद एवं तृतीय स्थान अननयासागर
इसी प्रकार 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में पंकज जायसवाल, द्वितीय स्थान पुष्पेंद्र साहू एवं तृतीय स्थान पिंटू साहू ने हांसिल किया
सभी विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो,मेडल और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में माननीय श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा,जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्री आनंद तिवारी, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती अभिलाषा पंडा, श्री देवकुमार कौशिक ,अधीक्षक, शा. दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सिंघनपुरी, श्री सुनील सरोज, कोच आर्मी ग्रुप कबीरधाम संहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया।