महाशिवरात्रि में बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ प्रसाद वितरण

महाशिवरात्रि में बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ प्रसाद वितरण
कवर्धा :- ग्राम सिल्हाटी में महाशिवरात्रि के महापर्व में बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सेवा समिति के सहयोग से पवित्र महाशिवरात्रि के महापर्व की पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह से लेकर शाम तक शिव जी की प्रसाद वितरण किया गया और संध्या काल में भगवान भूतभावन भोलेनाथ की महाआरती के साथ विराम दिया गया बाबा विश्वेश्वर महादेव में दर्शन एवं अपने मनोकामना के लिए गांव एवं आसपास के श्रद्धालुओ का सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में भीड़ लगा रहा पवित्र महाशिवरात्रि की महापर्व में बाबा विश्वेश्वर महादेव सेवा समिति की संरक्षक राजकुमार (राजू) चंद्रवंशी एवं पुजारी दिनेश वैष्णव ,अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित थे ।