ग्राम पंचायत बांधा में आयोजित स्वामित्व योजना के अंतर्गत करीब 58 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया
ग्राम पंचायत बांधा में आयोजित स्वामित्व योजना के अंतर्गत 58 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया कवर्धा …. दिनांक 12 मार्च को बोड़ला जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत बांधा में आयोजित स्वामित्व योजना के अंतर्गत करीब 58 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर गोपाल वर्मा , बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास , लोकचंद साहू सदस्य प्रतिनिधि जिला पंचायत कबीरधाम, जिला बीजेपी महामंत्री नितेश अग्रवाल,नरेश साहू सभापति जनपद पंचायत बोड़ला एवं अन्य अतिथियों के साथ शामिल होकर, संबोधित कर, उन्हें भू-स्वामी अधिकार पत्र वितरित किया। वर्षों से काबिज जमीन का मालिकाना हक मिलने पर ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की। साथ ही प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी के प्रति आभार प्रकट किया।