श्रीरामलला दर्शन(अयोध्या धाम) से लौटे यात्रियों का उपमुख्यमंत्री कार्यालय में हुआ स्वागत

श्रीरामलला दर्शन(अयोध्या धाम) से लौटे यात्रियों का उपमुख्यमंत्री कार्यालय में हुआ स्वागत*
कवर्धा… श्रीरामलला दर्शन(अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत जिला कबीरधाम से दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को 71 यात्रियों को रवाना किया गया था, जो अयोध्या, कांशीविश्वनाथ, बनारस के दर्शन उपरांत आज दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को वापस कवर्धा पहुंची।वापसी के दौरान जिले के समस्त दर्शनार्थियों का स्वागत माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री कार्यालय कवर्धा किया गया, जहां उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी यात्रियों से उनके अनुभवों को साझा किया एवं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
उक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, ,जिला पंचायत सभापति वीरेंद्र साहू एवं नरेन्द्र मानिकपुरी कार्यालय प्रमुख, उपमुख्यमंत्री कार्यालय कवर्धा उपस्थित थे।