डडसेना कलार समाज कबीरधाम द्वारा आयोजित परिवारिक मिलन समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा समारोह का हुआ आयोजन , पंडरिया विधायक भावना ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
डडसेना कलार समाज कबीरधाम द्वारा आयोजित परिवारिक मिलन समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा समारोह का हुआ आयोजन , पंडरिया विधायक भावना ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
कवर्धा ; डडसेना कलार समाज कबीरधाम द्वारा आयोजित परिवारिक मिलन समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा समारोह के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई । डडसेना कलार समाज कबीरधाम अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल ,कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कवर्धा नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल , बिजनेसमैन संजय जायसवाल , पार्षद बिहारी राम धुर्वे सहित हजारों परिवार के सदस्य शामिल हुए । मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बिजनेमैन संजय जायसवाल की सुपुत्री डॉक्टर पूजा जायसवाल सहित कई प्रतिभाओं का सम्मान किया गया ।