कबीरधाम

एक दिवसीय शाखकर्तन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

एक दिवसीय शाखकर्तन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

कवर्धा…  जिला यूनियन कवर्धा अंतर्गत आने वाले समस्त फड़ प्रभारी, फड़मुंशी, प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को दिनांक 19.02.2026 को एक दिवसीय शाखकर्तन संबंधी प्रशिक्षण काष्ठागार डिपो कवर्धा में प्रदाय किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती एम. मर्सीबेला, मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त दुर्ग, श्री दुखीराम धुर्वे, अध्यक्ष, जिला यूनियन कवर्धा, श्री भागवत साहू, उपाध्यक्ष, जिला यूनियन कवर्धा, श्री निखिल अग्रवाल, प्रबंध संचालक, जिला लघु वनोपज सहकारी संघ कवर्धा, श्रीमती अनिता साहू, उप प्रबंध संचालक, जिला लघु वनोपज सहकारी संघ कवर्धा एवं डॉ. सी.पी. रहांगडाले, वैज्ञानिक फारेस्ट्री, कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धाकी उपस्थिति में संपन्न हुआ।तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2026 में तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500/- रू. प्रति मानक बोरा तथा शाखकर्तन कार्य दर 70/- रू. प्रति मानक बोरा निर्धारित है। जिला यूनियन कवर्धा अंतर्गत कुल 19 समितियां, 24 लॉट एवं 269 फड़ संचालित है। प्रशिक्षण में शाख कर्तन (बूटा कटाई) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें शाख कर्तन (बूटा कटाई) क्यों करे, कब करें, कहां करें, कैसे करें, निरीक्षण, भुगतान एवं महत्वपूर्ण सावधानियां के बारे में पावरप्वाईंट प्रजेंटेश के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गयी।उक्त प्रशिक्षण में समस्त संचालक मंडल सदस्यगण, जिला यूनियन कवर्धा, कवर्धा वनमंडल के समस्त उप वनमंडलाधिकारी, समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, समस्त पोषक अधिकारी, समस्त प्रबंधक, प्रा.ल.वनोपज सहकारी समिति के समस्त फड़मुंशी,, समस्त फड़ अभिरक्षक, समस्त समिति अध्यक्ष, वन प्रबंधन समति के समस्त अध्यक्ष एवं सम्मानीय पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button