महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कबीरधाम जिले में विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति कार्यक्रम कर नशा मुक्त अभियान का संदेश दिया गया

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कबीरधाम जिले में विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति कार्यक्रम कर नशा मुक्त अभियान का संदेश दिया गया
कवर्धा….महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 30 जनवरी को कबीरधाम जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति के पक्ष में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जनसामान्य से नशा न करने का संकल्प लिया गया तथा शपथ-पत्रों पर हस्ताक्षर कराकर व्यसन मुक्ति हेतु सकारात्मक एवं जागरूक वातावरण निर्मित किया गया।
इस कार्यक्रम के तारतम्य में जिले के समस्त जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं शासकीय विद्यालयों में नशा मुक्ति विषयक रैलियों का आयोजन किया गया तथा छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही नशा प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाना, युवाओं एवं आम नागरिकों को नशा के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशा-मुक्त समाज की स्थापना हेतु जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाजसेवी संगठन, मितानिन बहनें एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आज कबीरधाम जिले में *कुल 43* जनपद /नगरीय /विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त सभी कार्यक्रमों की जानकारी एवं संबंधित गतिविधियों को NMBA एप्लीकेशन में सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग उप संचालक अभिलाषा पंडा ने सभी युवाओं से नशा मुक्ति की विनम्र अपील करते हुए नशा मुक्त अभियान का संदेश दिया । कबीरधाम जिले में समाज कल्याण निरंतर नशा मुक्त अभियान के प्रति विभिन्न कार्यक्रम जागरूकता अभियान करती है जिसकी तारीफ जनमानस में होती हुई दिखती है ।