कबीरधाम

समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय  पर पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने सीएम को दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

 

समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय  पर पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने सीएम को दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

कवर्धा ….विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस निर्णय के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने कहा कि  इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उत्सव का उल्लास बढ़ेगा। किसान प्रदेश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होती है। राज्य सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय  पर पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने सीएम को दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा की बीजेपी की सरकार किसानो के हितों पर हमेशा ध्यान देती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button