कबीरधाम

गायत्री गुरुकुल स्कूल पोड़ी में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित

गायत्री गुरुकुल स्कूल पोड़ी में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित

कवर्धा….पतंजलि योग शिक्षकों द्वारा गायत्री गुरुकुल पोड़ी में 5 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, इस शिविर में हरिद्वार से प्रशिक्षित थैरेपिस्ट अलग अलग विषय के विशेषज्ञ आए हुए है, इस शिविर में आस पास के अलावा उड़ीसा , मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य साधक भी आए हुए है, सभी स्वास्थ्य साधक इस आयोजन से पूरी तरह से प्रसन्न हैं, इस शिविर में आयुष विभाग भी पूरी तरह से सेवा दे रहे हैं, सभी साधकों को शिविर स्थल में ही निःशुल्क परामर्श, औषधि, उपलब्ध हो रहा है, स्वामी अभयानंद जी द्वारा कई रोगों का इलाज एक्यूप्रेशर से तुरंत ठीक करने से साधक हतप्रभ रह जाते हैं, एक एक साधकों को विशेष ध्यान देकर उनके समस्या का निराकरण कर रहे हैं, आज शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत बोड़ला के उपाध्यक्ष नन्द श्रीवास और वरिष्ठ समाज सेवी भगत पटेल के कर कमलों से दीप प्रज्वलन का किया गया, ये लोग भी विभिन्न थैरेपी का स्वयं लाभ लिए,और इस तरह का आयोजन साल में कम से कम 2 बार करने का सुझाव भी दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button