सांसद संतोष पांडेय ने पोंडी में महतारी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन

सांसद संतोष पांडेय ने पोंडी में महतारी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन
कवर्धा…- पोंडी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम पोंडी में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन के निर्माण कार्य का पोंडी के शिव मंदिर प्रांगण के पास विधिवत भूमिपूजन किया गया। प्रदेश में महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए महतारी सदन हर जिले में बनाया जा रहा है। सांसद संतोष पांडेय के सतत प्रयास से बोड़ला विकासखंड में ग्राम पंचायत पोंडी में पहला महतारी सदन बनाया जा रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, खैरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, बोड़ला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राम किंकर वर्मा, कवर्धा जनपद उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू, ग्राम सरपंच मिथिला मोतीराम साहू, जनपद सदस्य सदभावना वर्मा, दिलीप वर्मा, नरेश चंद्रवंशी, राजेश साहू, अमित वर्मा, नरेश साहू, काशी राम उइके, दिलीप श्रीवास्तव, अमन पाली, मुकेश कुम्भकार, वेद साहू, रवि निषाद, सुशील यादव, राजेंद्र तिवारी, संतोष साहू,मोंटू निषाद, सचिव जोहन साहू, एवं बड़ी संख्या में पोंडी ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सांसद संतोष पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि महतारी सदन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है और आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।