रणवीरपुर में पंडरिया विधायक श्रीमति भावना बोहरा ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया

रणवीरपुर में पंडरिया विधायक श्रीमति भावना बोहरा ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया
कवर्धा… आज 18 जनवरी 2026 को ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमति भावना बोहरा ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया । इस अवसर पर कुल 07 दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत 03 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल एवं 02 दिव्यांगजनों को सामान्य ट्रायसाइकिल, 1 को व्हीलचेयर तथा 1 को बैसाखी प्रदाय की गई, जिससे दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होकर दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे।विधायक श्रीमति भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति के साथ समाज कल्याण विभाग से श्री विनायक सिंह ठाकुर एवं जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से श्री बिजे पटेल उपस्थित रहे।