आज जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस दोपहर 1 बजे आज करेगी प्रेसवार्ता : पूर्व विधायक ममता चंद्राकर
आज जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस दोपहर 1 बजे आज करेगी प्रेसवार्ता : पूर्व विधायक ममता चंद्राकर
कवर्धा ; अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा जी के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस व राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार,जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कबीरधाम होरी राम साहू जी ,जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती सीमा अनंत के सहयोग से पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के नेतृत्व में कबीरधाम (कवर्धा) जिले में अभी वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला पंच पद के स्थान पर पंच पति को शपथ दिलाएं गए है । महिलाओं के हक और अधिकार के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर)के नाम ज्ञापन एवं प्रेस कांफ्रेंस दिनांक 20/3/2025 को दिन गुरुवार दोपहर समय 1.00 बजे राजीव भवन जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगनल चौक कबीरधाम में रखा गया है,आल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक ममता चंद्राकर जी, पूर्व विधायक छन्नी साहू,प्रीति उपाध्याय, मयूरी सिंह,सुभद्रा सिंह,तूलिका कर्मा,के सयुक्त टीम के उपस्थिति में किया जाना है।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम, जिला महिला कांग्रेस,शहर महिला कांग्रेस,ब्लॉक महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,nsui, सेवा दल , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी,बूथ स्तर के पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त विंग व पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए और भारतीय जनता पार्टी के शासन में हो रहे कुशासन , महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय एवं उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़नें व उनके सम्मान के लिए प्रेस कांफ्रेंस,व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा जिसमें आप सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए ।


