यूथ क्लब में फौजी ओर भारत माता चौक में भूतपूर्व सैनिक ने फहराया तिरंगा
यूथ क्लब में फौजी ओर भारत माता चौक में भूतपूर्व सैनिक ने फहराया तिरंगा
।। कवर्धा ; 26 जनवरी के अवसर पर कवर्धा के युथ क्लब भवन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस विशेष दिन पर भारतीय सेना में कार्यरत सीमा सुरक्षा बल के जवान योगेंद्र कुमार शर्मा पिता पदमराज शर्मा के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।
सर्वप्रथम, कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप जलाकर और भारत माता तथा गांधी जी के तैल चित्र की पूजा अर्चना कर की गई, और इसके बाद मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र कुमार शर्मा ने देश के सम्मान और अखंडता का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा झंडा फहराए जाने के बाद, सभी उपस्थित लोगों ने गर्व से खड़े होकर राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ का गायन किया।
इस मौके पर योगेंद्र कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद दिलाता है। यह दिन हमारे संविधान की महत्ता और हमारे देश की एकता का प्रतीक है। हमें हमेशा देश के लिए अपना योगदान देने की प्रेरणा लेनी चाहिए।”कार्यक्रम में यूथ क्लब के संरक्षक, अध्यक्ष , पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्यों के साथ साथ उनके परिवार के लोग भी सम्मिलित होकर सभी ने मिलकर गणतंत्र दिवस की महत्ता को समझा और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए संकल्प लेकर बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।
समारोह का समापन भारतीय सेना के जवान श्री शर्मा सह पत्निक उपस्थित थे युथ क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा दोनों का साल और श्री फल भेंट कर सम्मान के साथ हुआ, इस अवसर पर सेना के जवान श्री शर्मा के साथ साथ युथ क्लब परिवार सभी ने मिलकर देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान का प्रतीक प्रस्तुत किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन में सीएमओ रोहित साहू व भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल में भूतपूर्व सैनिक धर्मेंद्र चन्द्रवंशी ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू व भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल में भूतपूर्व सैनिक धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, डॉ.भीमराव अंबडेकर उघान में कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, रानी झांसी बालोद्यान में उप अभियंता विरेन्द्र नवघरे , शारदा संगीत महाविघालय में संगीत शिक्षक प्रबुद्ध शर्मा एव जय स्तंभ गांधी मैदान में उप अभियंता राजेश कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही जय स्तंभ चौक में नव निर्मित शहीदों की प्रतिमा पर नगर पालिका परिवार ने माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया ।इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता दीदी व वरिष्ठ नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।