कबीरधाम

लोक निर्माण विभाग में सादगी से मनाया गया अभियंता दिवस


लोक निर्माण विभाग में सादगी से मनाया गया अभियंता दिवस

कवर्धा। लोक निर्माण विभाग में कार्यपालन अभियंता रणजीत अशोक घाटगे जी उपस्थिति में अभियंता दिवस बहुत ही सादगी से मनाया गया। कार्यपालन अभियंता एवं उपस्थित समस्त इंजिनियर ने भारत रत्न से सम्मानित इंजिनियर एम विश्वेश्वरैया के तैलचित्र पर फूल की माला पहनाकर एवं नारियल फल फूल चढ़ाकर पूजा कर अभियंता दिवस मनाया। पूजा के उपरांत इंजिनियर एम विश्वेश्वरैया के विचारो को याद करते हुए कार्यपालन अभियंता ने कहा की उनके विचारों से गुणवत्ता युक्त अच्छी कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी ए. एस. नाथ जी ने कहा कि एम विश्वेश्वरैया भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें सन 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। भारत में उनका जन्मदिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।उक्त कार्यक्रम में उप अभियंता एल आर छतरे , उप अभियंता कु. अल्का डड़सेना, अनुविभागीय लिपिक ओंकारधर शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button