कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई DWSM की बैठक
कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई DWSM की बैठक कवर्धा… आज दिनांक १४-२-२६ को श्री गोपाल वर्मा कलेक्टर आईएएस जिला कबीरधाम की अध्यक्षता में DWSM की बैठक आयोजित हुआ जिसमें श्री विनय पोयाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,श्री डी एस राजपूत कार्यपालन अभियंता सहित,विद्युत विभाग,क्रेडा विभाग,जल संसाधन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता,उपअभियंता सहित ,टी पी आई,आई एस ए सहित कार्यरत कार्य एजेंसियों की बैठक आयोजित हुआ जिसमे ग्रीष्म ऋतु में सभी योजना कार्यरत रखने का निर्देश दिया गया तथा इस वर्ष लक्षित ग्रामों को हर घर जल कर ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण करने का निर्देश कलेक्टर जिला कबीरधाम द्वारा दिया गया ।तथा हस्तांतरण में होने वाले परेशानी की निराकरण हेतु जिला सी ईओ ,कार्यपालन अभियंता को अन्य विभागों से समन्वय कर जल प्रदाय वाले पूर्ण ग्रामों को शीघ्र हस्तांतरण करने का निर्देश दिया गया ।योजना में कुछ अतिरिक्त कार्य जो जल जीवन मिशन में सम्मिलित नहीं है उसे डीएमएफ फण्ड से स्वीकृति प्रदान करने की सहमति कलेक्टर जिला कबीरधाम द्वारा दिया गया ।कलेक्टर कबीरधाम द्वारा ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुवे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को विशेष प्रकोष्ठ का गठन कर क्षेत्र का सतत भ्रमण करने निर्देशित किया गया विद्युत विभाग को विद्युत कनेक्शन शेष ग्रामों की कनेक्शन शीघ्र प्रदान करने का निर्देश दिया गया ।तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को रेंगाखार समूह योजना हेतु नहर में क्रॉस हेड रेगुलेटर निर्माण हेतु डिमांड नोट शीघ्र प्रदान करने का निर्देश दिया गया ।
