डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नवनिर्मित हरीतिमा सदन का स्नेहपूर्ण अवलोकन किया
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नवनिर्मित हरीतिमा सदन का स्नेहपूर्ण अवलोकन किया
कवर्धा … हरीतिमा परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी क्षण रहा, जब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवनिर्मित हरीतिमा सदन का स्नेहपूर्ण अवलोकन किया। उन्होंने सदन की संरचना, उद्देश्य एवं समाजहित में इसकी भूमिका को गंभीरता से समझा और टीम के प्रयासों की सराहना की।अवलोकन उपरांत उप मुख्यमंत्री जी ने साथियों के साथ आत्मीय वातावरण में *चाय पर चर्चा* की। इस दौरान हरीतिमा टीम द्वारा विगत वर्षों में पर्यावरण संरक्षण, जनजागरण, सामाजिक सहभागिता एवं सेवा से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।चर्चा केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि मार्गदर्शन, सुझाव और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रही। उनके अनुभव, दृष्टिकोण और प्रेरक शब्दों ने हम सभी साथियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।हरीतिमा सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि सामाजिक समर्पण, सामूहिक प्रयास और हरित भविष्य के संकल्प का प्रतीक है — और आज माननीय उप मुख्यमंत्री जी का स्नेह व मार्गदर्शन इस संकल्प को और अधिक सशक्त करने वाला रहा। हरितिमा टीम ने हमेशा पौधारोपण , पौधा संरक्षण पर वर्षों से सुबह सुबह ध्यान देती है और जनमानस में भी हरितिमस टीम की तारीफ होती हुई दिखती है । जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट , नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक सहित हरितिमा टीम के सदस्य गण उपस्थित रहे ।