कबीरधाम

नगर पालिका कार्यालय में नपाअध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने किया ध्वजारोहण

नगर पालिका कार्यालय में नपाअध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने किया ध्वजारोहण

कवर्धा : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन एवम स्वामी करपात्री जी शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल कवर्धा में नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी व भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल में वरिष्ठ समाजसेवी आत्मानंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा की आज का दिन हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का दिन है, क्योंकि इसी दिन हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग से हमारा भारत आज़ाद हुआ था। हमारा दायित्व है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं, एक ऐसा भारत जहाँ हर नागरिक सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर हो। हम सभी मिलकर अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर, शिक्षित और विकासशील बनाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button