ग्राम चिमरा मे तिरंगा यात्रा में बच्चों के साथ शामिल होकर घर घर तिरंगा लगाने का आहवान किया
ग्राम चिमरा मे तिरंगा यात्रा में बच्चों के साथ शामिल होकर घर घर तिरंगा लगाने का आहवान किया
कवर्धा : जनपद क्षेत्र ग्राम चिमरा में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ शामिल होकर घर घर तिरंगा लगाने का आहवान किया। भारत माता की जय जयकार, एवं वंदेमातरम के गूंज से देशभक्ति का वातावरण बन गया। कार्यक्रम में नितेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम लोकचंद साहूसदस्य प्रतिनिधि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 , बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास,भगत पटेल वरिष्ठ नेता भाजपा कबीरधाम ,रमहान साहू उपाध्यक्ष भाजयुमो भोरमदेव मंडल , नेमीचंद साहू बूथ अध्यक्ष चिंमरा ग्राम पंचायत चिमरा के सरपंच, उप सरपंच एवं समस्त पंचगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।