भाजपा ने बताया ऐतिहासिक बजट और कांग्रेस ने बताया निराशाजनक बजट
।
बीजेपी ने बताया ऐतिहासिक बजट और कांग्रेस ने बताया निराशाजनक बजट
कवर्धा ….पूर्व जिला बीजेपी उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा ने बजट की तारीफ करते हुए कहा की देश की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत की स्पष्ट रूपरेखा है।यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग—सभी को साथ लेकर चलने वाला बजट है।रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर यह बजट ऐतिहासिक है। विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम है बजट ।

पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने बजट की तारीफ करते हुए कहा की शिक्षा , स्वास्थ्य , रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया । किसानों , युवाओं , महिलाओं के हितों को देखकर बजट बनाया । बजट ऐतिहासिक है विकसित भारत की ओर ले जाने वाला बजट है ।
रवि चन्द्रवंशी ज़िला अध्यक्ष किसान कांग्रेस ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा की भारत गाँवो का देश है परंतु आज के बजट में गांव,ग़रीब,किसान,महिला,मज़दूर का किसी भी तरह से कोई चर्चा न होना भारत देश के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्यजनक बजट है, आज का बजट सिर्फ़ और सिर्फ़ कॉर्पोरेट जगत को खुश करने के लिए लाया गया बजट है।
