कबीरधाम

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा विवेकानंद भवन कवर्धा में संपन्न हुआ

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा विवेकानंद भवन कवर्धा में संपन्न हुआ

कवर्धा, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुशार जिला भाजपा कबीरधाम के तत्वाधान में 16 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा विवेकानंद भवन में संपन्न हुआ। सभा में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मुख्य वक्ता के रूप में विक्रांत सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत खैरागढ़ का उपस्थित सभी बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए बताया गया की पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस ने जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जो अपमान किया और भारतीय जनता पार्टी ने जो सम्मान किया उसको विस्तार से अपने संबोधन की कड़ी में बताया।
साथ में कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष भाजपा ने अपने स्वागत भाषण देते हुए ज़िले भर से आये सभी प्रबुद्ध जनो एवं मंचीय अतिथियों का स्वागत किया।और हमेशा ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए अपना उद्बोधन समापन किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अशोक साहू पूर्व विधायक कवर्धा ने भी सभी बुद्धजीवी प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के समाज के प्रति त्याग और सपर्पण को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष पटेल जी जिला महामंत्री भाजपा, तथा कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अशोक चंद्रवंशी कार्यक्रम प्रभारी किया, उक्त कार्यक्रम में चंद्रकुमार सोनी सदस्य, पन्नालाल चंद्रवंशी जिला कार्यालय प्रभारी एवं सभी मण्डल अध्यक्षों सहित भाजपा के पदाधिकारीं एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं रिटायर्ड कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्मचारीगण का सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button