अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 15 पौवा देशी शराब जब्त

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 15 पौवा देशी शराब जब्त
कवर्धा.. जिला कबीरधाम में अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से 15 नग देशी प्लेन शराब जप्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रीवापार रोड स्थित पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं तलाशी की कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी ओमप्रकाश पात्रे, पिता तिजाऊ राम पात्रे, उम्र 43 वर्ष, निवासी रूसे, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी 15 नग देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल मात्रा 2.700 लीटर, कीमती लगभग 1,200 रुपये जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की जाती है।








