जामुल नगर पालिका में कांग्रेस और बीजेपी से अध्यक्ष के कई दावेदारों की चर्चा
जामुल नगर पालिका में कांग्रेस और बीजेपी से अध्यक्ष के कई दावेदारों की चर्चा

भिलाई….जामुल नगर पालिका में वार्ड पार्षदों की दावेदारी की चर्चा कम होती दिख रही है लेकिन अध्यक्ष की चर्चा जोरो से होती हुई देखी जा रही है कांग्रेसी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में और लोगों में भी । कांग्रेस से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष सुनीता चन्नेवार , नेता प्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा , पूर्व अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर लेकिन बीजेपी से पूर्व पी आई सी मेंबर जामिन रेखराम बंछोर , श्रीमती सीमा ईश्वर ठाकुर , सभापति कविता विश्वाल के साथ साथ कई दावेदारों की चर्चा जोरो से हो रही है । चुनावी मुद्दों में विकास , महंगाई , वोट चोरी , एस आई आर जैसे मुद्दे की सुगबुगाहट है । बीजेपी ओर कांग्रेस से प्रभारी लगातार दौरा ओर बैठक कर ले रहे है फीड बैक रिपोर्ट । भिलाई निगम में बीजेपी से सह प्रभारी चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कहा की हमारी अच्छी जीत होगी और जामुल चुनाव पर बीजेपी से पूर्व विधायक अशोक साहू चुनाव सह प्रभारी ने कहा की शतप्रतिशत कांग्रेस हारेगी । कांग्रेस से सभापति जहीर अब्बास ने कहा की महंगाई से लोग परेशान है बीजेपी की हार तय है ।







