कबीरधाम
युवाओं में गुटखा खाने की आदत गांवों और शहरों में लगातार बढ़ना चिंताजनक
युवाओं को समझना होगा की भविष्य में कैंसर भी हो सकता है
कवर्धा…कबीरधाम जिले में युवाओं में गुटखा खाने की आदत लगातार बढ़ती जा रही है जो की चिंताजनक है क्योंकि ज्यादा गुटखा खाने से कैंसर हो सकता है । बस के सफर में हो या चाय बेचने वाली दुकान हो जहां भी देखिए युवा गुटखा खाते हुए जरूर दिखते है । घर से निकलिए गेट के सामने गुटखा पाउच फेंके हुए दिखते है । लोग पहले पान की दुकान में गुटखा खाते थे आज यह हाल हो गया है की निजी संस्था या कई सरकारी संस्था में गुटखा पाउच प्रागण में जमीन पर फेंके हुए दिखते है । अब शायद समय आ गया है की जगह जगह बोर्ड लगाने की आवश्यकता है की गुटखा खाने से कैंसर हो सकता है । सिर्फ पान दुकानों में ही गुटखा मिलना चाहिए और 18 साल से कम उम्र के युवाओं को गुटखा नहीं मिलना चाहिय जो की मिलती है चिंताजनक है ।







