कबीरधाम

युवा मुट्ठी संगठन का विस्तार, नवीन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

युवा मुट्ठी संगठन का विस्तार, नवीन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
गांधी जयंती पर युवाओं ने लिया एकता, सेवा, संस्कार एवं विकास का संकल्प
नेऊरगांव खुर्द। गांधी जयंती के अवसर पर एकलव्य गुरुकुल स्कूल परिसर में युवा मुट्ठी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, नवीन दायित्वों की घोषणा तथा युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान युवाओं ने सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
संगठन के संस्थापक अशोक गुरुजी ने कहा कि युवा मुट्ठी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामूहिक शक्ति को समाजहित की सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब युवा एकजुट होकर सेवा और रचनात्मक कार्यों के लिए आगे आते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव तैयार होती है। उन्होंने युवाओं से संगठन की भावना को मजबूत करते हुए सेवा और संस्कार के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष भरत लाल साहू (पू.प्रो.) ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके पदों में नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवाभाव में निहित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।
वहीं कार्यकारी अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि युवा मुट्ठी को अधिक से अधिक युवाओं से जोड़कर एक मजबूत सामाजिक मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। युवाओं को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण, सांस्कृतिक गतिविधियों और विकास कार्यों से जोड़कर उनकी प्रतिभा एवं ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
नवीन पदाधिकारियों की घोषणा
बैठक में अध्यक्ष — भरत लाल साहू (पू.प्रो.), कार्यकारी अध्यक्ष — विनोद चंद्रवंशी, गजेन्द्र वर्मा एवं बीरबल पटेल तथा उपाध्यक्ष — मुकेश चंद्रवंशी, पप्पू साहू, विजय निर्मलकर, नंदकिशोर पटेल एवं हृदय कुर्रे को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव — संजय साहू, सह-सचिव — रामाधार पटेल एवं दुर्गेश साहू, कोषाध्यक्ष — भरत साहू, सह-कोषाध्यक्ष — लवकेश वर्मा, प्रवक्ता — कनैया साहू एवं डॉ. राकेश पटेल, सह-प्रवक्ता — होलीराम यादव बनाए गए।
इसी प्रकार संगठन मंत्री — सुरेश यादव, सह-संगठन मंत्री — गोपाल पटेल एवं मनीष यादव, प्रचार मंत्री — हुकुम निर्मलकर, सोशल मीडिया प्रभारी — जितेंद्र चंद्रवंशी एवं प्रमोद पटेल तथा संगठन सलाहकार — दिनेश साहू, राजू चंद्रवंशी एवं एस.डी. मानिकपुरी को दायित्व दिया गया।
अनुशासन मंत्री — रंजीत मेरावी के साथ श्याम पटेल, सुरेंद्र श्रीवास, बंटी मानिकपुरी, भुनेश्वर साहू, लवकी चंद्रवंशी, अमित वर्मा, विकास चंद्रवंशी, टिकेंद्र पटेल, दीपक होरीराम चंद्रवंशी एवं बबलेश वर्मा को अनुशासन सहयोगी की जिम्मेदारी दी गई।
युवा नवचेतना प्रमुख — रामाडीदेव पटेल, सूरज पटेल एवं अमन मानिकपुरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी — संतोष निर्मलकर, दुर्गेश चंद्रवंशी, दुर्गेश यादव, दीपक चंद्रवंशी, चंद्रशेखर चंद्रवंशी, दीप धुर्वे, अवध चंद्रवंशी, धरमू वर्मा, द्वारेश वर्मा, कमलेश वर्मा एवं नरेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं हरित ग्राम एवं जनस्वच्छता मिशन प्रभारी — दीप साहू, प्रशांत श्रीवास एवं बबलेश साहू तथा युवा समन्वयक एवं विस्तार प्रभारी — राजकपूर चंद्रवंशी, खेलन पटेल एवं संजू वर्मा बनाए गए।
बैठक में युवाओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया। आगामी समय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों, युवा जागरूकता, रोजगार संबंधी पहल एवं ग्राम विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
कार्यक्रम का समापन “एकता • सेवा • संस्कार • विकास” के संकल्प के साथ हुआ। युवाओं ने कहा कि युवा मुट्ठी की सामूहिक शक्ति को समाज की सकारात्मक शक्ति बनाते हुए सेवा और विकास की यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button