कबीरधाम

श्री राम कृष्ण पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाया सुंदर सुंदर गणेश प्रतिमा

श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाई गणेश प्रतिमा

कवर्धा.. शनिवासरीय प्रतियोगिता की कड़ी में इस शनिवार की प्रतियोगिता को खास बनाने के उद्येश्य से सभी बच्चों के लिए ‘‘गणेश जी की प्रतिमा बनाओ‘‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, चूँकि आने वाले दिनों में बहुत सारे त्यौहार आने है, जिनमें विघ्नकर्ता गणपति जी का आगमन होने वाला है, जिसकी व्यापक तैयारी में भक्तगण लगे हुए हैं, इन्हीं त्यौहारों से जोड़ने के उद्येश्य से कवर्धा के सर्वश्रेष्ठ सी.बी.एस.ई. विद्यालय श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल कवर्धा में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकाधिक बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन की खास बात यह रही कि बच्चों ने आकर्षक मूर्ति बनाने के लिए ‘‘इको फ्रेंडली‘‘ सामग्रियों का ही प्रयोग किया, जो समाज को पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित करती है। तथा नन्हें मुन्ने प्री-प्रईमरी बच्चों के मध्य गणेश जी के चित्र रंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूरे आयोजन को लेकर संस्था के डायरेक्टर डाॅ. आदित्य चन्द्रवंशी एवं प्राचार्या एम. शारदा ने कहा कि इस आयोजन का उद्येश्य समाज में गणेश स्थापना को लेकर जागरूकता लाना एवं बच्चों में आत्मनिर्भरता का एक विकसित करना था। इस प्रतियोगिता का उद्येश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मकता एवं सांस्कृति कौशल को बढ़ावा देना था ताकि सभी विद्यार्थी अपनी अगली पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़े रह सकें। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात विजित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ संप्रेषित की गई तथा उनके इन प्रयासों को सराहा गया अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button