कबीरधाम

कवर्धा  में हिंदू नव वर्ष की भव्य तैयारी, 19 मार्च को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

कवर्धा  में हिंदू नव वर्ष की भव्य तैयारी, 19 मार्च को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

 

भगवा तोरणों से सजा कवर्धा, हिंदू नव वर्ष पर सांस्कृतिक संध्या और भारत माता की महाआरती

 

21 वर्षों की परंपरा: कवर्धा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा, एकता चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा की झांकियों को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार, प्रथम पुरस्कार ₹21 हजार एवं द्वितीय 15 हजार!

 

 

कवर्धा-….कवर्धा में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। 19 मार्च दिन गुरुवार को पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा एकता चौक में सांस्कृतिक संध्या और भारत माता की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।कवर्धा का हिंदू नव वर्ष उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी भव्यता और ऐतिहासिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 21 वर्षों पूर्व कवर्धा के सनातनी युवाओं द्वारा इस आयोजन की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति और सनातनी परंपराओं के प्रति समाज में गौरव की भावना जागृत करना था। समय के साथ इस आयोजन का स्वरूप और भव्यता निरंतर बढ़ती गई और आज यह उत्सव हजारों युवाओं की आस्था और सहभागिता का प्रतीक बन चुका है।हिंदू नव वर्ष के स्वागत में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों को भगवा ध्वज, तोरण और सजावट से सुसज्जित किया गया है। घर-घर में भगवा तोरण लगाए जा रहे हैं और पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।हिंदू नव वर्ष उत्सव समिति के सदस्य चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा। शहर की विभिन्न समितियों और युवाओं के दलों द्वारा भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें श्रीराम दरबार, हनुमान जी, माता रानी सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी। इसके साथ ही लेजर शो और अन्य विशेष आकर्षण भी आयोजन में शामिल किए गए हैं।

 

शोभायात्रा की झांकियों को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार

समिति द्वारा बताया गया कि शहर के विभिन्न वार्डों से निकलने वाली शोभायात्राएं समिति द्वारा निर्धारित यात्रा मार्ग में सम्मिलित होंगी। इन झांकियों और शोभायात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए हिंदू नव वर्ष उत्सव समिति द्वारा पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।

 

जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹21,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹15,000 का पुरस्कार समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

 

इस अवसर पर कवर्धा के हृदय स्थल एकता चौक को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यहां शाम 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या एवं माता का जगराता आयोजित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शिवानी जंघेल द्वारा देवी जस गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

इसके पश्चात रात्रि 8 बजे एकता चौक में भारत माता की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेष आतिशबाजी भी की जाएगी।

कवर्धा की जनता हिंदू नव वर्ष के स्वागत के लिए उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटी हुई है। शहर में चारों ओर भगवा सजावट और धार्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है, जिससे इस वर्ष का हिंदू नव वर्ष उत्सव कवर्धा में ऐतिहासिक और अद्वितीय होने जा रहा है।चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सदस्य हिंदू नववर्ष उत्सव समिति, कवर्धा ने उक्त जानकारी दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button