होली एवं रमजान पर्व के मद्देनजर पुलिस चौकी पोड़ी में हुई शांति समिति की बैठक
होली एवं रमजान पर्व के मद्देनजर पुलिस चौकी पोड़ी में हुई शांति समिति की बैठक कवर्धा ….दिनांक 28.02.26 को चौकी पोड़ी में आगामी होली त्यौहार एवं मुस्लिम समाज की पर्व रमजान के मद्देनजर एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव की उपस्थिति में शांति समिति का आयोजन किया गया। जिसमें चौकी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए जिन्हें आगामी पर्व को सौहाद्र पूर्वक मनाने हेतु अपील किया गया एवं किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि के संबंध में सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने हेतु समझाईश दिया गया।
