नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कवर्धा ….. कलेक्टर, जिला कबीरधाम एवं समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार दिनांक 28.02.2026 को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य मॉडल आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तरेगांव जंगल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सशक्त पहल करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के नशे एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में *विशेष बैगा बाहुल्य क्षेत्र* ग्राम छिंदपुर में निवासरत बैगा जनजाति के नागरिकों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणजनों को सरल एवं सहज भाषा में नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने अभियान के प्रति उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए नशा त्यागने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, नशा मुक्त भारत अभियान के वालेंटियर श्री चन्द्रकांत यादव एवं सुश्री ज्योति साहू उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।