जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
कवर्धा.. 21 फरवरी 2026, शनिवार : छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा दसवीं परीक्षा प्रथम प्रश्नपत्र हिन्दी के लिए परीक्षा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा किया गया । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर.वर्मा के नेतृत्व में उडनदस्ता दल के सदस्यों सहा. संचालक श्री डी.जी.पात्रा, श्री सतीश कुमार यदु एम.आई.एस. प्रशासक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम एवं वरिष्ठ पी.टी.आई. श्री दिनेश कुमार साहू द्वारा संयुक्त रूप से विकास खण्ड बोडला के परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजपुर स.लोहारा विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उड़ियाखुर्द, पी.एम.श्री सेजेस स.लोहारा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिल्हाटी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा सुचारू रुप से शांतिपूर्वक संचालित मिला । परीक्षा भवन में समुचित पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन व पर्याप्त फर्नीचर की उपलब्धता रही। परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान अनुचित साधन का अनुप्रयोग करने वाले परीक्षार्थी संख्या निरंक रही । केन्द्र में ग्लूकोज, ओ.आर.एस. व अन्य आवश्यक प्राथमिक उपचार सामग्रियां की उपलब्धता संबंधी सुझाव दिया गया। परीक्षा केन्द्रों में बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्रों व पंजियों का समुचित संधारण किया जा रहा है ।