बाल विवाह प्रतिषेध पर कार्यशाला हुई आयोजित , सहसपुर लोहारा सीईओ शिव कुमार साहू ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु सभी को शपथ दिलाई
बाल विवाह प्रतिषेध पर कार्यशाला हुई आयोजित , सहसपुर लोहारा सीईओ शिव कुमार साहू ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु सभी को शपथ दिलाई

कवर्धा…परियोजना सहसपुर लोहारा में विकासखंड स्तरीय बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान* के तहत *पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला* 2 चरणों में आयोजित किया गया जिसमें बाल विवाह के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी के कार्य दायित्व, शिकायत दर्ज करने हेतु नंबर, पंचायत में रजिस्टर संधारण आदि के संबंध में जानकारी दी गई। बाल विवाह नहीं करने के संबंध में शॉर्ट मूवी भी दिखाई गई। साथ ही *मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु सभी को शपथ* दिलाई गई। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शिव कुमार साहू, परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर, पर्यवेक्षक श्रीमती कुंती खुसरे, श्रीमती कामिनी देवांगन, जिला बाल संरक्षण इकाई के श्री विनय जांघेल एवं श्रीमती हीरा सेन उपस्थित रहे।
