कबीरधाम

श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धामयात्रा )हेतु कबीरधाम जिले से 69 यात्री रवाना


श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा हेतु कबीरधाम जिले से 69 यात्री रवाना

कवर्धा….श्री रामलला दर्शन(अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत आज दिनांक 19/11/2025 को कबीरधाम जिले से 69 यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रा प्रस्थान के दौरान रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के जिला स्तरीय समिति के सदस्य प्रदीप कैवर्त एवं चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा बस को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यात्रा प्रस्थान के दौरान आवश्यक व्यवस्था हेतु समाज कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बधितार्थ विद्यालय, सिंघनपुरी एवं चारो जनपद पंचायत से समाज शिक्षा संगठक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button