मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत कबीरधाम से 244 तीर्थयात्री हरिद्वार–ऋषिकेश के लिए रवाना
हरिद्वार, ऋषिकेश, भारतमाता तीर्थयात्रा के लिए कबीरधाम जिले से 244 यात्री रवाना


मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत कबीरधाम से 244 तीर्थयात्री हरिद्वार–ऋषिकेश के लिए रवाना
कबीरधाम। ….मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जिला कबीरधाम से हरिद्वार, ऋषिकेश एवं भारत माता मंदिर की तीर्थयात्रा हेतु कुल 244 तीर्थयात्री आज प्रातः 10 बजे रवाना हुए। तीर्थयात्रा को माननीय श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर माननीय श्री वीरेंद्र साहू, सभापति, जिला पंचायत कबीरधाम, माननीय श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अध्यक्ष, नगर पालिका कवर्धा, माननीय श्री गनपत बघेल, अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनपद पंचायत कवर्धा सहित श्री देवकुमार कौशल, अधीक्षक उपस्थित रहे। साथ ही जिले के चारों जनपद पंचायतों के समाज शिक्षा संगठक एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर से एक नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से एक डॉक्टर एवं एक नर्स, तथा चारों जनपद पंचायतों से छह अनुरक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित ध्यान रखेंगे।मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों एवं विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को जीवन काल मे 1 बार निःशुल्क तीर्थयात्रा का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे जिले के नागरिकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
